September 24, 2026
00001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2026। स्थानीय खबरों को निष्पक्ष, निरंतर और सक्रिय पत्रकारिता के साथ जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता के चलते श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नगर पालिका चुनाव 2026 के दौरान नामांकन से लेकर चुनाव परिणाम तक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर खबरों को 1 करोड़ 40 लाख से अधिक बार देखा गया। जो औसतन पांच लाख व्यूज प्रतिदिन का आंकड़ा पार कर गया।
चुनावी कवरेज के महज 28 दिनों के आंकड़ों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की डिजिटल पहुंच का प्रभाव सामने रखा है। इस दौरान फेसबुक पर 14 मिलियन (1.4 करोड़) से अधिक न्यूज व्यूज, 10 लाख से अधिक एंगेजमेंट दर्ज किए गए, साथ ही पेज के नेट फॉलोअर्स में 109 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

हर खबर, हर हलचल पर पैनी नजर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगर पालिका चुनाव के दौरान श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने नामांकन, प्रत्याशियों की गतिविधियों, चुनावी सभाओं, जनसंवाद, मतदान से लेकर मतगणना और चुनाव परिणाम तक पल-पल की खबरें पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाईं। स्थानीय मुद्दों और आमजन की आवाज को प्रमुखता देते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत किया गया। यह आंकड़ा केवल सोशल मीडिया की पहुंच नहीं, बल्कि श्रीडूंगरगढ़ की जनता के भरोसे, प्रेम और सहयोग का प्रमाण है। स्थानीय खबरों के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को लगातार देखना और साझा करना इसकी जनस्वीकृति को दर्शाता है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के विशाल स्वामी ने अपने पाठकों, दर्शकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए इसी तरह निष्पक्ष, निर्भीक और निरंतर पत्रकारिता के माध्यम से श्रीडूंगरगढ़ की हर आवाज को मंच देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।