July 21, 2026
00000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2025। गांव समंदसर में लंबे समय से निवास करने कालबेलिया समाज के लोग आज भी बिजली से वंचित है। भीषण गर्मी में भी गर्भवती महिला हो या बुजुर्ग, कोई बीमार हो या छोटे बच्चे सभी बिना बिजली के बड़ी परेशानी का सामना कर रहें है। रात के अंधेरे में और दिन की गर्मी में स्कूल जाने वाले गिने चुने बच्चे बिजली की मांग करने लगे। समाज के बुजुर्ग भी युवाओं से बस्ती में बिजली लेकर आने की बात कहने लगे। विभिन्न सरकारी योजनाओं के बावजूद समाज के लोग लंबे समय से संघर्ष कर रहें थे। ऐसे में डूंगर कॉलेज बीकानेर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा ने इस समस्या से बेहाल लोगों की पीड़ा को साझा किया। गोदारा ने इनके कागजात लेकर लंबे सतय से विभागीय अधिकारियों के कई चक्कर काटे। लगातार उनसे कार्य करने की मांग करते हुए आखिरकार सोमवार को समाज के घरों में बिजली कनेक्शन करवाने के आदेश पारित करवाए। समाज का प्रतिनिधि मंडल वार्ड पंच प्रह्लाद नाथ जोगी, नानूनाथ, लूणनाथ, जितेंद्र कुमार ने गोदारा का आभार जताया। बस्ती में जब बिजली आने की सूचना पहुंची तो महिलाओं व बुजुर्गों ने प्रसन्नता जताते हुए आभार जताया। गांव के ग्रामीणों ने भी गोदारा के प्रयास की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समंदसर की कालबेलिया बस्ती में पहुंचेगी पहली बार बिजली, समाज के लोग हुए प्रसन्न, इस प्रयास के लिए युवा नेता मांगीलाल गोदारा का जताया आभार।