July 20, 2026
qwe

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2022। बीदासर-श्रीडूंगरगढ़ मार्ग पर जाम में बारातियों व घरातियों के साथ स्कूल के शिक्षकों, विद्यार्थियों, ग्रामीणों के करीब दो ढाई घंटे फंसे रहने की खबर क्षेत्र के विश्वसनीय समाचार पोर्टल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशन के साथ ही विधायक गिरधारीलाल महिया ने तुरंत एक्शन लिया व श्रीडूंगरगढ़ बीदासर रोड पर ट्रक फंसने के कारण लग जाम को खुलवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए तुरंत प्रभाव से रास्ता सुचारु करवाने की बात कही। इस पर प्रशासन ने ठेकेदार से बातचीत कर रास्ता खुलवाया व उसे आगे भी मार्ग सुचारू रखने के लिए पाबंद किया। श्रीडूंगरगढ़ विधायक की सक्रियता पर कई ग्रामीणों ने आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने अधिकारियों को रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए व करीब 6 बजे रास्ता खुल गया।