July 5, 2026
WhatsApp Image 2026-07-05 at 12.19.40

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2026। स्टेट हाइवे पर रविवार सुबह करीब 7.30 बजे एक ट्रक ने रोंग साइड में आकर तेज गति में एक खड़े ऊंट गाड़े को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें ऊंट करीब 30 फुट दूर जाकर गिरा और मौके पर ही ऊंट की दर्दनाक मौत हो गई। ऊंट गाड़ा सवार घायल हो गया।
गांव आड़सर के बस स्टैंड पर स्थित एक डेयरी में दूध देकर अपने ऊंट गाड़े पर जाकर बैठा इसी गांव का हंसराज कुम्हार दुर्घटना का शिकार हो गया। युवक डेयरी में दूध देकर अपने खड़े ऊंट गाड़े पर आकर बैठा ही था, तभी सरदारशहर की ओर से आ रहें एक अनियंत्रित ट्रक ने रोंग राइड में आकर ऊंट गाड़े को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऊंट करीब 30 फुट दूर जा गिरा और मौके पर ही घायल ऊंट ने दम तोड़ दिया। वहीं हंसराज भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर घायल के परिजन भी पहुंच गए। घायल को प्रशासक प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी, सुभाष कुमार, श्याम सोनी सहित अन्य युवाओं ने तत्परता से उपजिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से घायल को बीकानेर रेफर कर दिया गया।