






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2026। नेशनल हाइवे पर देर रात 11 बजे एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक राहगीर को पैदल चलते हुए अज्ञात वाहन चालक टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
राहगीर ठुकरियासर निवासी 26 वर्षीय रामचंद्र पुत्र नेमाराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल के एक हाथ दो जगहों से फ्रेक्चर हो गया। वह हाइवे पर स्थित करणी हेरिटेज से अपने मामा के लड़के राकेश के साथ सिखवाल उपवन की ओर कोई सामान लेने जा रहा था। सड़क पर तेज गति में दौड़ रही एक पिकअप ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। पिकअप चालक मौके पर रूका ही नहीं और गाड़ी को लेकर रतनगढ़ की ओर भाग छुटा। गनीमत रही राकेश बिल्कुल सुरक्षित रहा और रामचंद्र उछल कर दूर जा गिरा। वहीं आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से घायल रामचंद्र को बीकानेर रेफर कर दिया गया और रविवार सुबह डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताते हुए उसकी हालत में सुधार होने की बात कही।




