July 5, 2026
WhatsApp Image 2026-07-05 at 13.04.27

तेजाराम मेघवाल के जन्मदिन पर युवाओं ने 200 पौधे लगाकर दी पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2026। गांव धीरदेसर चोटियान में एडवोकेट ओमप्रकाश बारोटिया की अगुवाई में केंद्रीय कानून मंत्री के निजी सहायक तेजाराम मेघवाल का जन्मदिन रविवार को युवाओं ने उत्साह के साथ मनाया। युवाओं ने बी.आर. अंबेडकर भवन में केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया और मेघवाल समाज की श्मशान भूमि में 200 पौधे लगाए। बारोटिया ने बताया कि युवाओं ने अलसुबह से श्रमदान देते हुए दोपहर तक 200 पौधे लगाए। युवा शक्ति ने इन पौधों के पालन का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में तेजाराम बारोटिया, केसराराम बारोटिया, गंगाराम बारोटिया, श्यामसुंदर बारोटिया, चुन्नीलाल बारोटिया, नारायण कमलिया, भंवरलाल बारोटिया, ईश्वरचंद बारोटिया, राहुल बारोटिया, मूलचंद बारोटिया, सत्यप्रकाश बारोटिया, विजयपाल बारोटिया, जगदीश बारोटिया, हुणताराम बारोटिया, भागीरथ बारोटिया, अशोक बारोटिया, मनोज कारोरिया, मंगलचंद बारोटिया, नत्थू बारोटिया, सुरेंद्र बारोरिया, दयानंद कमलिया, हरिराम बानोरिया, श्यामसुंदर कमलिया, भूराराम कमलिया, राजेंद्र पड़िहार (रामसरा), एडवोकेट रामूसिंह कालवा (रामसरा), मोटाराम बारोटिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।


देर रात बीच बाजार पेड़ टूटकर गिरा, बिजली लाइन, तीन पोल व एक दुकान को पहुंचा नुकसान, हादसा टला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2026। क्षेत्र के गांव मोमासर में मुख्य बाजार में स्थित घींदड़ मैदान में रात करीब 2 बजे एक पेड़ टूटकर गिर गया। इससे तारों के साथ तीन पोल क्षतिग्रस्त हो गए व एक दुकान को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कोई हादसा होने से टल गया। मध्यरात्रि के बाद करीब सवा एक बजे घींदड़ मैदान के पास स्थित कुंए के पास खड़े बड़े पेड़ से आधा पेड़ टूटकर गिरा। इसस बिजली तार टूट गए व गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब दो बजे क्षतिग्रस्त लाइन को छोड़कर शेष गांव की बिजली चालू कर दी गई। इससे संचेती लाइन का मुख्य पोल टेढ़ा हो गया व कुल तीन पोलों पर नुकसान हुआ। पेड़ के नीचे ही स्थित विनोद गोदारा की दुकान की छत भी पेड़ के वजन से क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली विभाग द्वारा लाइन को दूरस्त करने के प्रयास प्रारंभ कर दिए गए है।