






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवंबर 2026। क्षेत्र के गांव डेलवां में कल 10 अक्टूबर की शाम को 5 बजे श्रीनागा बाबा रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा। प्रतियोगिता में लड़कों के लिए ग्रामीण प्रतियोगिता है और लड़कियों के लिए ओपन प्रतियोगिता है। जिसमें कोई भी खिलाड़ी किसी भी गांव से आकर अपने खेल का प्रदर्शन कर सकेगी। लड़कों की एक टीम एक ही गांव की होनी व सभी के लिए आधार कार्ड दिखाने की अनिवार्यता होगी। लड़कों और लड़कियों के दोनों वर्गों में विजेता को 21,000 रूपए और उपविजेता को 11,000 रूपए नगदी सहित चमचमाती ट्राफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन कमेटी के सदस्य रामलाल डेलू ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता का ये आयोजन क्षेत्र की प्रतिभाओं के लिए विशेष मौका है। प्रतियोगिता कबड्डी मेट पर खेली जाएगी। डेलू ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास और आपसी भाईचारा मजबूत करने का है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनप्रतिनिधि व समाजसेवी शामिल होंगे। आयोजन समिति के सदस्य सहित उत्साही ग्रामीण युवा आयोजन की तैयारियों में जुटे है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए इच्छुक टीमें 6375311420 या 6350629100 पर संपर्क कर सकते है।






