July 22, 2026
WhatsApp Image 2025-06-08 at 07.41.05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2025। देर रात हाइवे पर लखासर टोल के निकट एक मोटरसाइकिल सामने आ रही गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की गाय की मौके पर ही मौत हो गई व बाइक सवार दो युवा गंभीर रूप से घायल हुए। टोल कार्मिकों ने मौके पर पहुंच कर टोल एंबुलेंस में दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों की उम्र 20-25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घायल लखासर निवासी हुकमाराम पुत्र ईश्वरराम तथा चुनाराम पुत्र बीरमाराम को अस्पताल में ड्यूटी इंचार्ज डॉ गौरव व उनकी टीम ने संभाला। दोनों को हैड इंजरी के कारण गंभीर अवस्था में बीकानेर रेफर कर दिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाय से टकराई बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टक्कर में गाय की मौत मौके पर ही हो गई व टोल कार्मिकों ने दोनों बाइक सवार घायलों को अस्पताल पहुंचाया।