July 22, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2025। एक परेशान पिता ने थाने पहुंच कर अपनी नाबालिग पुत्री को एक युवक द्वारा भगा लेजाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से उसे ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। पिता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उसकी पुत्री को मोमासर बास के वार्ड 4 निवासी रौनक पुत्र विनोद वाल्मिकी बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है।