September 7, 2026
01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2026। रविवार को गांव हेमासर में 33 केवी जीएसएस पर किसानों ने प्रदर्शन करते हुए नए ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। गांव से किसान विधायक सेवा केंद्र पहुंचे और पॉवर ट्रांसफार्मर तुरंत लगवाने की मांग की। विधायक ताराचंद सारस्वत ने ट्रांसफार्मर का आश्वासन दिया। सोमवार दोपहर हेमासर में ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया है और इससे सप्लाई शुरू कर दी गई। हेमासर के ग्रामीणों ने व बेनीसर व भोजास के किसानों ने 24 घंटे में बिजली सप्लाई शुरू करवाने पर विधायक का आभार जताया है।