September 7, 2026
01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2026। पालिका चुनाव प्रचार का शोर 9 सितंबर शाम को 5 बजे थम जाएगा। उससे पहले बैठक और सभाओं का दौर शुरू हो गया है। दो दिन पार्टियां बैठकें लेगी और सभाओं का दौर शुरू हो गया है।
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और भाजपा कार्यालय में विधायक ताराचंद सारस्वत सहित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। खींवसर ने चुनाव को लेकर रीति नीति पर चर्चा की और संगठन को मजबूत करने की बात कही। आज शाम भाजपा के विधायक सहित पदाधिकारी वार्ड 23,24,25,26,27,28,29,30,31,32,33 में विजय संकल्प बैठक का आयोजन शाम 6 बजे किया जाएगा। वहीं वार्ड 6,7,8,9,10,11 व 12 की बैठक 7.30 बजे ली जाएगी। इन बैठकों में विधायक सहित जिला संगठन प्रभारी आत्माराम तर्ड, श्रीडूंगरगढ़ निकाय चुनाव प्रभारी धर्मवीर पुजारी, समन्वयक भंवरलाल जांगिड़, कोजूराम सारस्वत सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं माकपा नेता व पूर्व विधायक बलवान पूनियां मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ आएंगे। पूनियां यहां शाम 6 बजे से रात 10 बजे विभिन्न वार्डों में समय देंगे और सभाओं को संबोधित कर आमजन से समर्थन जुटाने के प्रयास करेंगे।