








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2026। पालिका चुनाव 2026 में चुनावी फैक्टस में आज पढें चुनावी मैदान में उतरे पूर्व पार्षदों या प्रतिनिधियों में बारे में फैक्ट।
शहर के इस चुनावी रण में 40 वार्डों के लिए 168 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें दोनों बड़े दलों ने कई चेहरों पर दलों ने दुबारा भरोसा जताया है। पार्टियों ने इन्हें जिताऊ और टिकाऊ चेहरे मानते हुए भरोसा दिखाया और इन्हें दुबारा मैदान में उतारने का दांव लगाया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों करीब एक दर्जन पूर्व पार्षदों पर भरोसा जताया है। वहीं विकास मंच ने एक पूर्व पार्षद पर दांव लगाया है और शेष सभी नए चेहरों को मौका दिया है।
कांग्रेस ने 10 पूर्व पार्षद या उनके परिवार के सदस्य को टिकिट दिए है। वार्ड 1 में पार्षद रहें नानूराम मेघवाल की पत्नी संतोष देवी, वार्ड 5 में पार्षद रहें किशनलाल सोमाणी के भाई जगदीश सोमाणी पर भरोसा जताया है। वार्ड 6 में नेता प्रतिपक्ष रही अंजू पारख और वार्ड 9 में सुमन देवी ओझा जो स्वयं 2005-10 में पार्षद रही उन पर भरोसा जताया है। वहीं वार्ड 15 में राधेश्याम सारस्वत ओर वार्ड 14 चम्पादेवी ओझा जैसे बड़े चेहरे मैदान में है, जिनकी पुत्रवधू पहले पार्षद एंव नेताप्रतिपक्ष रह चुकी है। वार्ड 17 में कांग्रेस ने श्रीकिशन मारू को मैदान में उतारा गया है जिनके पुत्र संदीप मारू पार्षद रहें है। वार्ड 18 में पार्षद रहें सत्यनारायण जाट की पत्नी मालीदेवी जाट को टिकिट दिया गया है। वार्ड 21 में पार्षद संजय करनाणी पर पार्टी ने भरोसा जताया है। वहीं वार्ड 27 में पार्षद रहें श्यामसुदंर दर्जी की पत्नी पूनम देवी को टिकिट दिया गया है।
वहीं भाजपा ने एक दर्जन चेहरे रिपिट किए है। भाजपा ने 13 पहले पार्षद रहें चेहरे या इनके परिवार पर भरोसा जताया और टिकिटें दी है। भाजपा ने वार्ड 5 में पार्षद पवन उपाध्याय पर भरोसा जताया। वार्ड 12 में रोशन अली छिंपा व वार्ड 15 विनोद गिरी गुसाई पर विश्वास जता कर मैदान में उतारा है। पार्टी ने वार्ड 20 में पार्षद रहें नंदकिशोर सोनी के भतीजे व भाजपा में खासे सक्रिय सीताराम सोनी के पुत्र जितेंद्र कुमार पर भरोसा जताया है। वार्ड 22 में पार्षद रहें परसराम (रामसिंह जागीरदार), वार्ड 23 में जगदीश प्रसाद गुर्जर, वार्ड 29 में पहले पार्षद रह चुके रामकिशन दर्जी की पत्नी अंजुदेवी को टिकट दी गई है वही निवर्तमान पार्षद भरत सुथार को वार्ड 32 में, चंद्रप्रकाश सेठिया को वार्ड 33 में टिकट दिया है। वहीं वार्ड 34 में संजय कुमार शर्मा के रूप में पूर्व पार्षदों पर दुबारा भरोसा जताया है। वहीं वार्ड 35 में निवर्तमान पार्षद लोकेश, वार्ड 36 में पार्षद रहें रजत के पिता अशोक कुमार आसोपा और वार्ड 39 में पार्षद अरूण पारीक पर विश्वास जताया है।
विकास मंच में 2001 में पार्षद रहें किशोर प्रजापत पर भरोसा जताया है वहीं वार्ड 36 में पार्षद रही डोली झंवर के देवर कमल झंवर को टिकिट दिया गया है। कमल के पिता हरिकिशन झंवर भी पूर्व में निर्दलीय पार्षद रहें हुए है। शेष सभी नए चेहरे चुनावी मैदान में है। वहीं रालोपा वार्ड 20 पूर्व पार्षद रहें गोपाल सोनी के पुत्र ओमप्रकाश सोनी पर भरोसा जताया है। वहीं माकपा में एक भी पूर्व पार्षद नहीं है। परंतु चुनाव में उतरने वाले वार्ड 8 में माकपा से उतरे मंगतूराम वाल्मिकी ने एक आर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वार्ड 20 में माकपा से उतरे अशोक कुमार पहले कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके है।





