September 7, 2026
01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2026। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के “Vision for Visionless 2.0” अभियान के अंतर्गत चल रहे राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े (25 अगस्त से 8 सितंबर) के तहत आज तुलसी सेवा संस्थान में नेत्रदान जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नर्सिंग स्टाफ एवं तकनीकी स्टाफ, प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी सहित डॉक्टर एन.पी. मारू, प्रवीण कुमार गुप्ता, अरिहंत बैद, राजकुमार सुथार एवं रामानंद सिद्ध ने नेत्रदान के महत्व को बताते हुए समाज में अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष विक्रम मालू एवं परिषद प्रवत्ति सलाहकार अशोक झाबक ने नेत्रदान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष चमन श्रीमाल ने किया। इस अवसर पर प्रवीण बोथरा, शुभम बोथरा, दीपक छाजेड़, रोशन सिंघी, रौनक पारख, नारायण माली सहित अनेक कार्यकर्ता और मौजिज लोग शामिल हुए।
ऑनलाइन आवेदन का लिंक व क्यूबार कोड जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नेत्रदान केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी देने का माध्यम है। सभी ने नेत्रदान के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया और ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक व क्यूबार कोड जारी किया। चमन श्रीमाल ने बताया कि आवेदन करते समय दानदात परिषद में श्रीडूंगरगढ़ चयन करना है। आवेदन का लिंक व क्यूआर कोड भी साथ दिया गया है।

https://abtyp.org/eye-donation