July 23, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2025। शुक्रवार को सिंधी कॉलोनी में झूलेलालजी की छठी का पूजन सिंधी समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया। पंडित मांगीलाल उपाध्याय ने नामकरण संस्कार पूर्ण करवाया जिसमें झूलेलालजी का इस वर्ष दीनदयाल नाम रखा गया। नाम की घोषणा होने पर मंदिर प्रांगण में जयकारे गूंज उठे। युवाओं ने केक कटवाया और सभी श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन का आयोजन किया। समाज के अधिकांश परिवार समारोह में शामिल हुए व मिलजुल कर डांडिया भी खेला। समारोह में दरियाशाह ग्रुप द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान नवरात्र की महाआरती का आयोजन भी संपन्न हुआ।