June 4, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से एक 28 वर्षीय विवाहिता अपने पीहर से ससुराल जाने के लिए रवाना हुई और चार दिन बाद भी अपने ससुराल नहीं पहुंची है। इस पर परिजनों ने पुलिस थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई है। हेड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ निवासी महिला गायत्री देवी 24 जून को दिन में अपने पीहर से ससुराल जाने के लिए रवाना हुई और विवाहिता अपने ससुराल खेरड़ा सरदारशहर नहीं पहुंची। परेशान परिजनों ने थाने पहुंच कर पुलिस से महिला को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है और आवड़दान ने तुरंत जांच प्रारंभ कर दी है।