July 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2022। शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि बेनीसर निवासी 50 वर्षीय भागुराम जाट से मौके पर पहुंच कर समझाईश की गई पर वह नहीं माना और पुलिस के सामने ही अपनी पत्नी को मारने पर उतारू हो गया। आरोपी को 151 में गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया गया।