Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026
00002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2026। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। जिला परिषद सदस्य पदों के लिए उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दौर आ गया है। प्रत्याशी आज 12 व कल 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। नायक ने बताया कि उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है। जिला परिषद सदस्य पद के लिए संबंधित पूरे जिले की मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। नामांकन पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा, जिसमें आपराधिक मामलों और चल-अचल संपत्ति का विवरण देना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता, संतान संबंधी पात्रता तथा अन्य निर्धारित शर्तों की पूर्ति भी आवश्यक है। नामांकन पत्र में कोई भी कॉलम खाली नहीं छोड़ना है। लागू नहीं होने की स्थिति में संबंधित कॉलम में ‘लागू नहीं’ अथवा ‘शून्य’ अंकित करना होगा।
निर्वाचन संबंधी निर्देशों के अनुसार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के उम्मीदवार के लिए एक तथा निर्दलीय उम्मीदवार के लिए पांच प्रस्तावकों की आवश्यकता होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

नामांकन अभी वोटिंग तीसरे चरण में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले के 41 जिलापरिषद सदस्यों में से 7 सीटें श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में हैं। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की इन 7 सीटों का नामांकन तो पहले चरण के चुनाव के नामांकन के साथ होने हैं लेकिन मतदान तीसरे चरण में श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समिति सदस्यों के साथ होगा।

आज घोषित हो सकती हैं लिस्टें-
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के क्षेत्र में आने वाली 7 जिला परिषद सदस्यों के लिए भाजपा एवं कांग्रेस द्वारा अभी तक अपने प्रत्याशियों की लिस्ट अभी जारी नही की गई है। लेकिन नामांकन की अंतिम दिनांक कल 13 ही होने के कारण आज सूचियां जारी की जा सकती है। पंचायत समिति की टिकटें भी जिला परिषद की टिकटों के अप्रोच में होने के कारण पार्टियों को कॉम्बिनेशन बैठाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्षेत्र में भाजपा में जहाँ टिकट वितरण का वीटो विधायक के पास माना जा रहा है वहीं कांग्रेस में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा टिकटें तय कर रहे है लेकिन कई टिकटार्थी ऊपर से भी अप्रोच लगा रहे है। वहीं माकपा, आरएलपी भी अपने प्रत्याशी उतार रही है मैदान में।