Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026
00002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2026। नवरात्र के पर्व पर देशभर में डांडिया के आयोजनों में माता की भक्ति में श्रद्धालु जमकर धूम मचा रहें है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा सेसोमूं स्कूल के खेल मैदान में भव्य और ऐतिहासिक द ग्रेट डांडिया महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में शानदार सजावट होगी और हाईबेस साउंड के साथ डांडिया गीतों पर डांडिया प्रेमी नृत्य करेंगे। समारोह को लेकर टाइम्स टीम द्वारा जबरदस्त तैयारियां की जा रही है वहीं शामिल होने वाले परिवारों में भी जोश और उत्साह उमड़ रहा है। टाइम्स के प्रबंधक और महोत्सव के आयोजक विशाल स्वामी ने बताया कि महोत्सव में केवल पारिवारिक प्रवेश ही होगा और स्पष्टत: सिंगल पुरूषों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं महोत्सव में शामिल होने वाले डांडिया प्रेमियों के लिए एक दर्जन से अधिक पुरस्कार रखें गए है। महोत्सव में बेस्ट ग्रुप, बेस्ट फैमिली, बेस्ट कपल, बेस्ट डांसर फीमेल, बेस्ट लिटिल डांडिया स्टार, बेस्ट डांसर मेल, बेस्ट ड्रेस फीमेल, बेस्ट ड्रेस मेल, बेस्ट ड्रेस किड, बेस्ट स्माइल, बेस्ट एनर्जी अवार्ड, बेस्ट हेयर स्टाइल, सेल्फी किंग व सेल्फी क्वीन, बेस्ट पर्सनेलिटी सहित अनेक पुरस्कार दिए जाएंगे।
स्वामी ने बताया कि महोत्सव में एंट्री केवल पास से ही होगी और डांडिया प्रेमी पास श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स कार्यालय, लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी, रवि रिझवानी (सिंधी कटला), संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल और गौरव पथ पर स्थित जिओ मार्ट, रानी बाजार स्थित तनुश्री मार्ट (चंदा पीसीओ), बिग्गा बास में बीओबी बैंक के पास गायत्री एल्युमिनियम, मुख्य बाजार में केआरडी पॉइंट फर्स्ट फ्लोर पर जय अम्बे ड्रेसेज के यहां से पास ले सकते है।

महोत्सव के ये होंगे सहयोगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाइम्स प्रबंधक व आयोजक विशाल स्वामी ने बताया कि इस रंगारंग सांस्कृतिक नवरात्र के महोत्सव में भाजपा प्रदेश संयोजक (प्रदेश प्रकोष्ठ) अनिल जोशी, नगरपालिका के वाइस चेयरमैन विनोद गिरी गुंसाई, कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भगवाननाथ कलवानियां, समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां, समाजसेवी बृजलाल तावणियां व समाजसेवी हरिओम तावणियां सहयोगी होंगे।