Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026
00002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2026। मेले समाज की सामाजिक व सांस्कृतिक परंपराओं का हिस्सा है। ऐसे आयोजन लोगों को परिवारिक मनोरंजन के साथ समय बिताने का अवसर देते हैं। मेले में स्थानीय लोगों की भागीदारी से त्योहारों में आपसी मेलजोल और उत्साह का माहौल बनता है। यहां बच्चों से लेकर महिलाओं युवाओं व बुजुर्गों के लिए खरीदारी व मेला भ्रमण के अवसर मिलता है। ये बात शहर के हाई स्कूल के ताल मैदान में राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर 2026 के उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने कही। उद्घाटन समारोह में मंच पर मुख्य अतिथि श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष नारायण कलाणी, उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने कही। अतिथियों ने नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस मेले को शहरवासियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बताया। अतिथियों ने क्षेत्रवासियों से मेले में पहुंचकर आनंद लेने की बात कही। अतिथियों ने विधि विधान से गणेश पूजन किया व फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजक मंडल की ओर से रतनगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष सुनील शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। समारोह में नागरिक विकास परिषद अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया, विकास मंच संयोजक शूरवीर मोदी, गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, मनोज गुंसाई, एडवोकेट अनिल धायल, मनीष नौलखा, गजानंद दाधीच, मदन सोनी, संतोष बोहरा, श्याम सुंदर जोशी, राज सर, शुभकरण पारीक, नारायण सारस्वत, भीखाराम सुथार, गौरव टाडा, संजय स्वामी, रवि रिझवानी, शुभम शर्मा, रामनिवास सैन, चांदरतन घोटिया, भवानी सैनी सहित अनेक मौजिज लोग और युवा मौजूद रहें। मेला संयोजक मनमोहन शर्मा व शरद शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार जताया और सभी अतिथियों को मेला भ्रमण करवाया।

मेले में झूले, घरेलू सामान और खानपान की स्टालें आकर्षण का केंद्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर 2026 में इस वर्ष भी विभिन्न आकर्षक झूले लगाए गए हैं। मेले में घरेलू उपयोग के सामान, हैंडलूम बाजार में अलग-अलग रेंज के कपड़े, इमिटेशन ज्वेलरी सहित सैकड़ों उत्पादों की अनेक दुकानें उपलब्ध है। वहीं खानपान के शौकीनों के लिए चाइनीज फूड, भेल, गोलगप्पे, आइसक्रीम सहित अनेक खाद्य पदार्थों की स्टालें सजाई गई हैं।