August 29, 2026
IMG-20260828-WA0108

एसडीएम को शिकायत के बाद मिला बूस्टर दो मिनिट में फिर जला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर पुरोहितान के युवाओं ने गुरूवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर एक पखवाड़े से चल रही पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की। युवाओं द्वारा घरेलू सप्लाई के लिए बूस्टर लगवाने की मांग करने पर उपखंड अधिकारी ने समाधान का आश्वासन दिया। शुक्रवार सुबह जलदाय विभाग द्वारा पुराना बूस्टर ठीक करवा लगवाया और ये बूस्टर कुद ही मिनिट चलने के बाद पुन: जलकर खाख हो गया। गांव के युवा राजू भूकर, रामनिवास स्वामी, प्रभु सोनी, रेवंतराम भूकर, प्रभुराम, सुभाष, अनिल, जगदीश, ओमप्रकाश सहित अनेक ग्रामीणों ने रोष जताते हुए शनिवार सुबह गांव में विभाग के ट्यूबेवल के पास धरना देने की चेतावनी दी। युवाओं ने बताया कि 15 दिन से पेजयल आपूर्ति ठप्प पड़ी है और ग्रामीण बुरी तरह से परेशान हो गए है। गांव की खेलियां सुखी पड़ी है और घरों में टैंकरों से आपूर्ति कर लोग परेशान हो गए है। ग्रामीणों ने आज शाम नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कल धरने की चेतावनी दी है।

बाबा साहेब की मूर्ति अनावरण समारोह कल, तैयारियां पूरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार सुबह सवा दस बजे बिग्गा में डॉ बाबा साहेब की मूर्ति का भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। गांव के अंबेडकर भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांगलिया धूणी सीकर से संत ओमदास जी महाराज शामिल होंगे व विशिष्ट अतिथि के रूप में संत केशवदास जी महाराज शामिल होंगे। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल व आयोजन समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।