August 26, 2026
WhatsApp Image 2026-08-25 at 20.38.53

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2026। गांव धीरदेसर पुरोहितान के 33 केवी जीएसएस के बाहर पूरी बिजली बिना ट्रिपिंग के देने की मांग को लेकर तीन गांवो के किसान धरने पर बैठ गए। किसानों ने विभाग पर सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाए व अधिकारी से ही वार्ता करने की मांग की।
धीरदेसर पुरोहितान, सुरजनसर व उदासर के किसानों के बीच मंगलवार शाम को कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना व रालोपा के युवा नेता डॉ विवेक माचरा पहुंचे। दोनों नेताओं ने किसानों की मांग का समर्थन करते हुए पूरी बिजली की आवाज को बुलंद किया। यहां विभागीय अधिकारी एईएन वसीम खान व जेईएन मौके पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने वार्ता में मध्यस्तथा की। इस दौरान खराब उपकरण दुरस्त कर बुधवार से ट्रिपिंग रोक देने का आश्वासन दिया। अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर का प्रस्ताव बनाकर देने व शीघ्र ही कार्रवाई का प्रयास करने व ठेकेदार के कार्मिक को बदलने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों व विभाग के बीच सहमति बनी और किसानों ने नेताओं व अधिकारियों का आभार जताया। किसानों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की व अपने घरों को लौट गए। इस दौरान परमेश्वरलाल जाखड़, राजकुमार सोनी, हरीराम भूकर, राजूराम भूकर, मनोजकुमार, तेजसिंह, राजूसिंह, प्रभुराम भूकर, सीताराम भूकर, सांवरमल मेघवाल, गोपाल मेघवाल, दौलतराम नाई, महावीर सिंह, किशनाराम ब्राह्मण, निरानराम भूकर, मनोज मेघवाल, सुभाष सिंह राजपुरोहित, मदनलाल नाई सहित अनेक युवा मौजूद रहें।