


राधे आजाद बने भीम आर्मी के बीकानेर जिला सचिव
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा के सक्रिय युवा राधे आजाद को भीम आर्मी भारत एकता मिशन में बीकानेर जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। तहसील अध्यक्ष लालचंद गोयल ने राधे आजाद को ये जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलने व सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाए जाने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर पूर्व तहसील अध्यक्ष संदीप भारतीय, आजाद समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संग्राम परिहार, रामचंद्र मेघवाल, पूर्व तहसील उपाध्यक्ष भगवानराम मेघवाल धनेरू, पूर्व तहसील सचिव देवेंद्र रैगर, पूर्व तहसील महासचिव टिक्कुराम मेघवाल, लालचंद बिग्गा, उदारसर ग्रामीण अध्यक्ष राजूराम चालिया, जैसलसर ग्रामीण अध्यक्ष श्रवण मेघवाल, जालबसर ग्रामीण अध्यक्ष भैराराम गरवा, लालासर ग्रामीण अध्यक्ष केवलचंद बौद्ध, उपाध्यक्ष नोपाराम बरोड़, महासचिव ओमप्रकाश मेहरा, सचिव सचिन कुमार, बिरमसर ग्रामीण अध्यक्ष राकेश गोयल, उपाध्यक्ष कैलाश गोयल, सचिव महावीर गोयल, महासचिव मुकेश गोयल, रामनिवास, श्रीडूंगरगढ़ शहर से सुनील आजाद, दीपक जयपाल, रवि नायक, सुनील नायक, पूनमचंद बारूपाल बिग्गा एवं नंदकिशोर पंवार धर्मास सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

वार्ड 1 और 2 की समस्याओं को लेकर दिया ईओ को ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 1 व 2 की समस्याओं को लेकर नायक समाज व भीम आर्मी ने संयुक्त रूप से ईओ नगरपालिका को ज्ञापन दिया। जागरूक युवा संदीप भारतीय की अगुवाई में युवाओं ने नायक समाज श्मशान भूमि में खड़ी कंटीली झाड़ियों को कटवाने व साफ सफाई करवाने की मांग की। इस दौरान रवि, सुनील, मनोज, कार्तिक सहित अनेक युवा मौजूद रहें।






