Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2026। ट्रेन की चपेट में आने से श्रीडूंगरगढ़ निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।
रविवार को दोपहर करीब 12.30 बजे नापासर फाटक से 800 मीटर दूर एक युवक की ट्रेन से कटने से दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को दिन भर युवक की पहचान के प्रयास किए गए। देर रात शव की पहचान अनिल पुत्र रामलाल मोट निवासी बिग्गाबास के रूप में की गई। मृतक के पिता का पूर्व में ही देहांत हो चुका है और वह दो भाइयों में लाडला था। नापासर थाने के एएसआई धर्मचंद मीणा ने बताया कि आज सुबह मृतक के चाचा नारायण मोट ने ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो जाने से रिपोर्ट पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं समाज के अनेक लोग व परिजन नापासर पहुंचे। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है व बड़ी संख्या में लोगों ने संवेदना जताई।