Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2026। बरसात नहीं होने से खेतों में खड़ी फसलों पर सिंचाई का संकट मंडराने लगा है। कृषि कुओं की बिजली कटौती और बार बार ट्रिपिंग कोढ़ में खाज का काम कर रही है।
जलती फसलों को देखकर किसानों का सब्र जवाब देने लगा है। बिजली पूरी नहीं मिलने से सिंचाई प्रभावित हो तो किसान खेत छोड़कर जीएसएस के बाहर चक्कर लगाते नजर आते है। सोमवार को गांव सालासर में किसान ट्रैक्टरों के सहारे एक तंबू ताण कर कड़ी धूप व गर्मी व जीएसएस के बाहर धरने पर बैठे है। यहां मौजूद किसान कड़ी नाराजगी जता रहें है। किसानों ने बताया कि पूरी बिजली व दिन में कई बार होने वाली ट्रिपिंग से आपूर्ति पूरी नहीं मिल रही है। वरिष्ठ किसान मालाराम पूनियां ने कहा कि एक घंटे में हर 10 मिनिट में बिजली कट रही है। बार बार की ट्रिपिंग से कुंए चल ही नहीं पा रहें है और फसलें जल रही है। यहां मौके पर किसान मुखराम भामूं, पांचीलाल बाना, नरेंद्र बाना, राजू कुल्हड़िया, तोलाराम कुल्हड़िया, कन्हैयलाल घोटिया, मुन्नीराम बाना, शंकर सायच, विजयपाल कूकना, मांगीलाल कुल्हड़िया, बलूराम सायच सहित अनेक युवा किसान मौजूद है। सभी एक स्वर में बिना ट्रिपिंग के पूरी बिजली की मांग कर रहें है।
वहीं बता देवें सुबह श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में गुसाईंसर बड़ा की खबर क प्रमुखता से प्रकाशन हुआ और उसके बाद जेईएन अमित ओझा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से समझाईश करते हुए आज शाम से ही दो स्थाई स्टाफ के जीएसएस पर ड्यूटी करने का आश्वासन दिया। वहीं किसानों की मांग पर वीरतेजा फीडर की समस्या का काम शीघ्र ही शुरू करवा दिए जाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहें।