Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
30ee309b-0e4b-45be-adfa-d0321f4bf265
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2026। रूपादेवी मोहता राउमावि के खेल मैदान में 70वीं तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन आज खेल उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मैदान में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने बैट थामा और कार्यक्रम अध्यक्ष सीबीईओ सरोज पूनियां वीर ने बॉल फैंक कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मित्तल ने खिलाड़ियों को खेल भावना व आपसी सद्भाव के साथ खेलने की प्रेरणा देते हुए खेल के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की बात कही। सरोज पूनियां व विशिष्ट अतिथि साहित्य श्याम महर्षि ने खिलाड़ियों को श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। उद्घाटन मैच कल्याणसर पुराना और जेपीएस के बीच खेला गया। जिसमें जेपीएस के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया व मैच जीत लिया। इस दौरान प्राचार्य रतनलाल शर्मा, रामचंद्र सीलू, लक्ष्मीकांत वर्मा, देवीसिंह पुरोहित, पूर्व प्राचार्य आदूरमा जाखड़, व्याख्याता श्रवण मोटसरा, संजय खान, परताराम बाना, गिरीराज, मघाराम, बजरंगलाल पूनियां, अरविंद कुमार सहित अनेक खेल प्रेमी शामिल हुए।
सहायक प्रशासनिक अधिकारी शंकर सिद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि उपखंड क्षेत्र से 16 टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है। रूपादेवी मोहता राउमावि के संयोजन में श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के मैदान में सभी मैच खेले जाएंगे। सिद्ध ने बताया कि 27 अगस्त की सुबह फाइनल मैच होगा व समापन समारोह पूर्वक होगा। सिद्धि विनायक ई मित्र संचालक सक्रिय युवा सहीराम मेघवाल ने प्रतियोगिता में अपना अर्थ सहयोग दिया। मंच संचालन सुप्रिया शर्मा और जीतू सोनी ने सभी अतिथियों व खिलाड़ियों का आभार जताया।