Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 8, 2026
002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2026। यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारी मंगलवार को कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव नीरू चौधरी के बीकानेर आवास पर पहुंचे और चौधरी ने सभी का साफा व कांग्रेस का दुपट्टा, शॉल पहना कर स्वागत किया। चौधरी ने बताया कि यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष राजेश गोदारा, शहर जिला अध्यक्ष रामदयाल बेनीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष निरमा मेघवाल का सम्मान किया गया। इस दौरान युवाओं को बधाई देते हुए संगठन के प्रति दायित्वपूर्ण कार्य करने की बात कही। वहीं पंचायती राज चुनावों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। चौधरी ने हाईकमान के निर्देशानुसार पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस को मजबूत बनाने में यूथ की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास करने की बात सभी युवाओं कही। इस दौरान अनेक युवा मौजूद रहें।