September 24, 2026
00001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितम्बर 2026। फार्मट्रेक कम्पनी किसानों के हित में समर्पित है एवं किसानों की आय बढ़ाने, उनके खर्चे कम करने एवं न्यूनतम मेटेनेंस के साथ दमदार साथी खड़ा रखने के लिए लगातार नए नए तकनीक से अपने ट्रेक्टर उत्पाद ला रही है। ऐसा ही उत्पाद फार्मट्रेक 6055 फॉर बाई फॉर तैयार किया गया है एवं गुरूवार को इसकी लॉचिंग श्रीडूंगरगढ़ डीलर रामदेव मोटर्स द्वारा भव्य कार्यक्रम की गई। रामदेव मोटर्स द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में किसान मिलन समारोह भी रखा गया एवं क्षेत्र से बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, ट्रेक्टर खरीद चुके किसान, व्यापारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत प्रबुद्ध किसान धर्मपाल ज्याणी, खियांराम गेट, ओमनाथ सिद्ध ठुकरियासर, मांगीलाल राहड़, मोहनलाल चोटिया, रेंवतराम बाना आदि ने गणेश वंदना से की। कार्यक्रम में मौजूद रहे अतिथियों का स्वागत रामदेव मोटर्स के विनोद धतरवाल एवं भागीरथ धतरवाल के साथ किसान शंकरलाल भादू, रामेश्वरलाल बाना, रूपाराम धतरवाल, जगदीश जाखड़, भंवरलाल जाखड़ आदि बुके देकर एवं साफा पहना कर किया।
बरसात की कमी के कारण किसानों के साथ खड़ी हुई कम्पनी, घटा दी ट्रेक्टरों की रेटें, लक्की ड्रा में 1000 किसानों को मिलेगें उपहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में अतिथि रूप में एस्कार्ट कुबोटा लिमिटेड कम्पनी के सेल्स चीफ सुमित ठाकुर, आरबीएम राकेश चौधरी, आरएसएम मोहन श्याम, एबीएम शगुन त्यागी, टीएसएम अशोक कुमार एवं रिटेलर विभाग से राजेश मगनानी मंचासीन रहे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में मौजूद किसानों को कम्पनी एवं फार्मट्रेक ब्रांड के इतिहास, वर्तमान किसान सहयोग योजनाएं एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। सेल्स चीफ सुमित ठाकुर ने इस बार बारिश की कमी के कारण एवं आगामी रबी की शानदार सीजन रहने की मौसम विभाग की भविष्यवाणियों को देखते हुए कम्पनी द्वारा अपने प्रमुख उत्पाद फार्मट्रेक 50 पॉवरमैक्स की एक्स शो-रूम किमत 749990 से घटा कर 689990 करने, फार्मट्रेक 45 चैम्पियन 609990 से घटा कर 559990 करने, फार्मट्रेक 50 पॉवरमैक्स, टी-20 गियर बॉक्स के साथ की किमत 719990 करने की जानकारी दी। साथ ही रामदेव मोटर्स के भागीरथ धतरवाल ने बताया कि इस मौके पर कम्पनी द्वारा त्यौंहारों से पहले त्यौंहार स्कीम भी चलाई जा रही है। जिसमें 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक ट्रेक्टर खरीद करने वाले उपभोक्ताओं का लक्की ड्रा रखा जाएगा। इस ड्रा का परिणाम 5 अक्टूबर को निकाला जाएगा एवं 1000 किसानों को बुलेट, टेबलैट, एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, स्मार्टफोन, चांदी के सिक्के, मिक्सर ज्युसर, हाथघड़ी, डिनर सेट, ब्लूटूथ स्पीकर, वाटर बोटल आदि उपहार में दिए जाएगें।
किसान मिलन समारोह में हुई 11 ट्रेक्टरों की डिलेवरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को रामदेव मोटर्स द्वारा आयोजित किसान मिलन समारोह के दौरान 11 किसानों ने फार्मट्रेक के नए ट्रेक्टर खरीद किए है। गांव राजेडू के रामेश्वरलाल पुत्र मालाराम, रतनाराम पुत्र अमराराम डेलू ने, गांव राजपुरा के इंद्रसिंह पुत्र गोपालसिंह ने, देराजसर के रामरतन ने, जाखासर के कानाराम सिहाग ने, सीताराम पुत्र रामरख ने, समंदसर के पोकरराम पुत्र फुसाराम ने, रीडी के जगदीश जाखड़ ने, भानीनाथ सिद्ध ने, भंवरलाल जाखड़ ने, रतनाराम पुत्र फुसाराम ने फार्मट्रेक खरीदे। ट्रेक्टर खरीदने वाले इन किसानों का मंच पर सम्मान किया गया एवं उपहार भी दिया गया। सभी किसानों को एक साथ मंच पर बड़ी चाबी प्रदान की गई। कार्यक्रम में फाईनेंसकर्मी एक्सिस बैंक के एएसएम नरेश यादव, बजाज फाईनेंस के एएसएम जितेन्द्र स्वामी, कोटक महिन्द्रा फाईनेंस के सुरेन्द्र यादव, एचडीएफसी के एएसएम सुमेरसिंह का भी सम्मान मंच पर किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पूर्व सरपंच ओमनाथ सिद्ध, खिंयाराम गोदारा, रतनसिंह राठौड़, अपोलो टार्यस के मुन्नीनाथ सिद्ध का भी सम्मान किया गया। पूरे कार्यक्रम का लाइव देखें और जाने फार्मट्रेक के बारे में विस्तार से:-  https://www.facebook.com/share/v/1Dch22Sjp7/