September 26, 2026
000010

18 वर्षीय युवती कॉलेज जाने निकली, नहीं लौटी घर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव लिखमीसर उत्तरादा से गुरुवार को 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटी। आसपास पूछताछ के बाद युवती के भाई ने शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी बहन कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल छाजूराम को दी गई है।
कॉलेज जाने निकला युवक भी नहीं लौटा, चाचा ने दर्ज करवाई गुमशुदगी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर उत्तरादा गांव से ही गुरुवार को कॉलेज जाने के लिए घर से निकला युवक वापस नहीं लौटा। युवक के निर्धारित समय तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ करने के साथ परिचितों से भी जानकारी ली गई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद शुक्रवार को युवक के चाचा ने करीब 2 बजे सेरूणा पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई पूर्णमल को सौंपी गई है।