June 21, 2026
WhatsApp Image 2026-06-21 at 15.39.12

सेसोमूं में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र आयोजित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। यहां विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया जिसमें योग प्रशिक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने योगाभ्यास करवाया। सिंह ने योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण बताया। संस्था के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं प्राचार्य सुब्रत कुंडू वर्चुअल जुडे़ व योग दिवस की शुभकामनाएं दी। वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा कार्यक्रम में शामिल हुई व नियमित योगाभ्यास करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में फरियाद अली काजी, पंकज पारीक, घनश्याम गौड़, सुधा देवी सहित स्कूल का स्टाफ, अभिभावकगण एवं विद्यालय के प्रशासनिक तथा सहायक कार्मिक शामिल हुए। सभी ने शांति मंत्र के पाठ के साथ विश्व कल्याण की कामना करते हुए कार्यक्रम संपन्न किया।

राउमावि मोमासर में हुआ योग कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मोमासर के प्रांगण में ग्रामीण स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों के कर्मचारी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोमासर के कर्मचारी शामिल हुए। वरिष्ठ अध्यापक पवन कुमार प्रजापत ने योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम में प्राचार्य रामलाल, सुमन जोशी, बालिका दिव्या संचेती, प्रभाकर राजवंशी, राजेश जोहिया, परमेश्वर गोदारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अशोक सारण, राजेंद्र सहित बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया।

उदरासर के राउमावि में मनाया योग दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वैद्य मघाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदरासर में उत्साह के साथ योग दिवस मनाया गया। सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया व वक्ताओं ने योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए नियमित योग अपनाने की बात कही। कार्यक्रम में विद्यार्थी, स्टाफ व अनेक अभिभावक भी शामिल हुए व सभी ने योग को जीवन में शामिल करने की शपथ ली।

राउप्रावि नारसीसर में हुआ योग आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय विद्यालय नारसीसर में योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें पीएम श्री ताल मैदान के व्याख्याता बिशन शर्मा सहित स्थानीय विद्यालय के अध्यापक हजारीराम गोदारा, ग्रामीण श्रवणसिंह, राजू सिंह, पूनमसिंह, पंकजसिंह और नानूराम शामिल हुए। सभी ने योगाभ्यास किया।

सत्तासर में उत्साहित ग्रामीणों ने मनाया योग दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सत्तासर में राउमावि में योग दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में स्कूल के स्टाफ, विद्यार्थियों व जागरूक ग्रामीणों ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया। राजेंद्रसिंह सत्तासर ने बताया कि वक्ताओं ने बच्चों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग दिवस मनाने की प्रेरणा दी।

पीएमश्री राउमावि ताल मैदान में मनाया योग दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ताल मैदान के राउमावि में योग दिवस पर रविवार सुबह योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य नाजिमा अजिज ने स्वस्थ जीवन के लिए योग का महत्व बताया व योग प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन करवाया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य ममता गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल का स्टाफ, डॉ मनीष सैनी सहित अनेक जागरूक नागरिक शामिल हुए। सभी ने सामूहिक योगाभ्यास किया व शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न किया।

सोनियासर में मनाया योग दिवस, नन्हे मुन्नों ने किया योग। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को योग दिवस पर अनेक योग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गांव सोनियासर में एएनएम मंजू पूनियां के निर्देशन में योगाभ्यास कर योग को नियमित अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अनेक युवा, महिलाएं व नन्हें मुन्ने शामिल हुए व योग का महत्व समझा।