






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ शूरां री वीरां री धरती है, अब सगला भेला हो जाओ और जयपुर दिल्ली तक हिलाणो है। आज म्हे वोट मांगण नहीं आयो, आर्थिक रूप से कमजोर है, गरीब है, पिछड़ा अनारिक्षित वर्ग है ऊणां न हक दिरावण वास्त साथ और समर्थन लेवण आयो हूं। ये बात शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने श्रीडूंगरगढ़ के ताल मैदान में कही। भाटी ने कहा कि रोया बिना मायड़ दूध नहीं पाव तो सगला आवाज नहीं उठास्यां तो कोई सुण कोनी, पंचायत चुनावां में कोई वोट मांगण आव तो ईडब्ल्यूएस सरलीकरण की बात करणी है बासूं, ई डबल इंजन की सरकर न केवो जयपुर और दिल्ली भेला हिलो और गरीब ने बिरो हक देवो। अब थान सगलां न आग आणो पड़सी, लड़नो पड़सी और मुकदमा लड़ण जेल जावण न रविंद्र तैयार है। भाटी ने कहा कि सरलीकरण होसी इ बात स ही गांव ढाणी में बैठया युवा ने नौकरी री उम्मीद बंधगी है। अब म्हे टिकट कोनी मांगा गरीब को हक मांगा हां। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ का लाड और कोड देखकर जयपुर दिल्ली में बैठ्या है बारी नींद उड़ जासी और ओ जोश देखकर बे भी जाग जासी। भाटी ने करणी माता, पूनरासर, तोलियासर, बिग्गाजी, तेजाजी, जसनाथ व सरसजी महाराज के जयकारे से अपनी बात शुरू की और आवज दो हम एक है के नारे के साथ पूरी की।
इस दौरान बड़ी फूलमाला, 40 किलो का साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। एक बालिका ने तिलक लगाकर स्वागत किया। सभा स्थल के मंच पर एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने स्वागत उद्बोधन दिया। पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, संयोजक शूरवीर मोदी, तुलसीराम चोरड़िया, कल्याणसिंह झंझेऊ, श्रवण कुमार सिंधी, सत्यनारायण प्रजापत, भंवरसिंह चंद्रावत, महेंद्र राजपूत, श्रवणकुमार नाई, गजानंद बोहरा बंशीलाल धारणियां, सजंय कुमार करनाणी, रतनसिंह केऊ, हिम्मताराम गोदारा, सद्दाम कायमखानी, संतोष बोहरा, भंवरसिंह झंझेऊ, आनंद जोशी, गोविंद माली मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन अगरसिंह कोटासर व संदीपसिंह पुदंलसर ने किया। उपखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा शक्ति ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।
पग पग पर अभिनंदन, दो घंटे में तय किया ताल मैदान का मार्ग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घुमचक्कर से ताल मैदान तक पहुंचने में करीब दो घंटे से अधिक का समय लगा। पग पग उत्साहित समर्थकों ने उनका पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। उत्साह के साथ बड़ी संख्या में गांव गांव से युवा भाटी का स्वागत करने श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। युवा डीजे लेकर वाहनों में सवार होकर आए व रोड शो में शामिल हुए।
विकास मंच ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोड शो के दौरान मुख्य बाजार में विकास मंच के बैनर तले विधायक रविंद्रसिंह भाटी का स्वागत किया गया। यहां मंच सदस्यों ने उन्हें तलवार भेंट दी व दुर्गा पान भंडार का पान खिलाया। यहां मंच के समर्थक और बड़ी संख्या में मंच समर्थक शामिल हुए।
बालक को पहनाई पाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में एक बालक गौतम सारस्वत हाथ में तख्ती लेकर पिता के कंधों पर बैठा था। तख्ती पर लिखा था आज आप हमारे भविष्य के लिए लड़ेंगे आने वाले समय में हम आपके लिए लड़ेंगे। विधायक भाटी ने बालक को भीड़ में आगे बुलाया और पगड़ी पहनाई। सभा स्थल से कार्यक्रम देखने के लिए क्लिक करें इस लिंक पर https://www.facebook.com/share/v/19smqBETEb/









