






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2026। शहर में बढ़ते पेयजल संकट के बीच वार्ड 29 के पार्षद प्रतिनिधि जगदीश स्वामी ने सोमवार को पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर विभाग के अधिशासी अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा। स्वामी ने बताया कि वार्ड के कई घरों में अनियमित एवं कम मात्रा में पानी पहुंच रहा है, जिससे लोगों को पीने के पानी के साथ दैनिक जरूरतों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी के टैंकर मंगवाने की मजबूरी के कारण परिवारों, विशेषकर महिलाओं व बुजुर्गों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में पेयजल सप्लाई सुचारू करवाने तथा कम प्रेशर, पाइपलाइन, लीकेज या अन्य तकनीकी खामियों की जांच कर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य करवाने की मांग की गई। साथ ही जिन घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी गई।धान की मांग






