






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2026। माकपा श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को माकपा कार्यालय में पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारीलाल महिया की मौजूदगी में हुई। बैठक में पार्टी ने श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति एवं जिला परिषद की सभी सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया।
पूर्व विधायक महिया ने कहा कि माकपा संघर्ष की ताकत और 36 कौम के समर्थन के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने ब्लॉकवार कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए क्षेत्र में पार्टी की स्थिति, जनमुद्दों और संभावित प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लिया। कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों और क्षेत्रीय समीकरणों की जानकारी दी। माकपा तहसील सचिव मुखराम गोदारा ने बताया कि मंगलवार को रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर उनसे भी चुनाव को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। इसके बाद पार्टी स्तर पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में अशोक शर्मा, पूर्व प्रधान मघाराम मेघवाल, उप प्रधान मालाराम नैन, पूर्व सरपंच नारायणनाथ सिद्ध, सरपंच सुनील मलिक, जेठूसिंह राजपुरोहित, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पेमाराम नायक, शेखर रैगर, बजरंगनाथ गोदारा, सहीराम भामू, धन्नाराम पूनिया, मामराज गोदारा, जगदीश गोदारा, नथुनाथ मंडा, सुरजाराम समंदसर, मोडाराम तरड़, बुधाराम बैरा, हरि बैरा, भंवरलाल पांडर, पन्नालाल सिंवल, रमेश जाखड़, ओमप्रकाश कसवा, चुननाथ सीपुनरासर सहित किसान सभा के सीताराम गोदारा, ईश्वरनाथ सेरूणा, महावीर सिंह नारसीसर, पूर्व सरपंच भागीरथ सुथार, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष खुमाराम जाखड़, सरपंच सुनील मेघवाल, भादरनाथ लिखमादेसर, सत्तुनाथ, काननाथ, सीताराम जैतासर व रामचंद्र जैतासर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।






