Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 6, 2026
WhatsApp Image 2026-10-05 at 10.19.52
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2026। शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी का क्षेत्र में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। वे रीड़ी से रवाना होकर श्रीडूंगरगढ़ पहुंच रहें है। यहां रेलवे फाटक से ताल मैदान तक उत्साहित युवाओं की भीड़ कतारें लगी है। युवाओं के उत्साहित दल विभिन्न गांवो से डीजे लेकर पहुंच रहें है। ये सभी भाटी का स्वागत कर रोड शो और सभा में शामिल होंगे। इसी बीच भाटी के सम्मान को लेकर विशेष खबर उन्हें पहनाएं जाने वाले विशाल साफे को लेकर आई है। अनेक स्थानों पर जेसीबी पर युवा फूल लेकर खड़े है। श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार अतिथि का सम्मान 4 हजार फीट लंबे और 40 किलो वजनी साफे से किया जाएगा। ये क्षेत्र के सुप्रसिद्ध साफा किंग जयपाल सिंह जैसलसर ने तैयार किया है। जयपाल ने बताया कि ईडब्ल्यूएस में सरलीकरण की मांग न्याय की मांग है और बड़ा साफा राजस्थान की धरती से इस बड़ी जिम्मेदारी को उठाने का प्रतीक है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 40 किलो का विशाल साफा पहना कर करेंगे भाटी का सम्मान।