




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2026। मंदिर परिसर में हुई एक घृणित घटना के बाद से ही तोलियासर गांव में ग्रामीणों में भारी नाराजगी का माहौल है। मंदिर में ग्रामीणों का धरना जारी है और गुरूवार को तहसील कार्यालय में मंदिर कमेटी की बैठक संपन्न हुई है। बैठक में ग्रामीणों की ओर से सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह राजपुरोहित ने बात रखते हुए गिरफ्तार आरोपी पुजारी के बाद पूरा पुजारी मंडल हटाने की मांग की है। तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने बताया कि जब तक मामले की न्यायिक जांच चल रही है तब तक भैरव मंदिर तोलियासर की पूजा व्यवस्था गांव के ही ठाकुरजी मंदिर व हनुमानजी मंदिर के पुजारी ही वैकल्पिक तौर पर देखेंगे। इन्हीं पुजारी को दो तीन अन्य कर्मचारी को अपने हिसाब से मंदिर में लगाने के लिए अधिकार दिया गया। गिरधारीसिंह ने बताया कि वार्ता सकारात्मक रही। बैठक में समिति के तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी राजपुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी, ओमप्रकाश राठी, देवीलाल उपाध्याय, कोडाराम जाट, मदनलाल सेवग, हनुमान शंकरलाल सेवग सहित अन्य कमेटी सदस्य मौजूद रहें।









