Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2026। सड़क पर दुर्घटनाओं में जीवन गंवा देने वाले घायलों के लिए ईलाज हेतु ट्रोमा की मांग का मुद्दा क्षेत्र में युवाओं के आक्रोश का कारण बन रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना सहित अनेक युवाओं को डिटेन किए जाने के बाद गांव बाना में स्टेट हाइवे पर युवाओं ने प्रदर्शन किया। यहां युवाओं ने नारेबाजी करते हुए कार्रवाई का विरोध जताया व सड़क पर टायर फूंके। युवाओं ने सड़क रोकी परंतु बसों में सवारियों को गर्मी में परेशान होते देख जनता को परेशानी नहीं करने की बात कहते हुए रोड जाम नहीं लगाने का निर्णय लिया। गांव बाना में विरोध जताने के बाद गांव से बड़ी संख्या में युवाओं ने श्रीडूंगरगढ़ कूच किया है। विदित रहें गत 5 अगस्त के प्रदर्शन के बाद ट्रोमा में जीवन रक्षक उपकरण लगाने, डॉक्टर की तैनाती व डॉक्टरों का बीकानेर डेपूटेशन रद्द करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना ने चक्का जाम की चेतावनी देते हुए आह्वान किया। युवा यूथ कांग्रेस कार्यालय पहुंच रहें है और लगातार पुलिस उन्हें डिटेन कर रही है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से पल पल की सभी खास खबरों के लिए आप जुडें रहें एकमात्र विश्वसनीय व प्रामाणिक न्यूज चैनल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।