




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2026। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की बीकानेर में चल रही तैयारियों के बीच श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मुस्तैद है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डिटेन करने की कार्रवाई लगातार जारी है। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना के आह्वान पर यूथ कांग्रेस कार्यालय पहुंच रहें युवाओं को पुलिस द्वारा लगातार अपनी गाड़ियों में बिठाकर ले जाया जा रहा है। यूथ कांग्रेस कार्यालय से यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा सहित अनेक युवाओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं माकपा के युवा नेता मुकेश ज्याणी को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया है। ज्याणी को डिटेन करने की कार्रवाई का माकपा कार्यकर्ता विरोध जता रहें है।












