August 22, 2026
WhatsApp Image 2026-08-22 at 20.01.15

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 22 अगस्त 2026। मानव जन जागृति संस्थान, राजस्थान द्वारा आयोजित होने वाले द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में क्षेत्र के दो शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह का आयोजन 6 सितंबर को चौमूं में होगा, जिसमें प्रदेशभर से चयनित सर्व समाज के 50 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में सातलेरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मालाराम लिखाला एवं शिक्षक गोपालराम जाखड़ को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘शिक्षक गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कांदेला ने दोनों शिक्षकों को पत्र भेजकर सम्मान की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज एवं राष्ट्र निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान करना संस्थान के लिए गौरव का विषय है। शिक्षक समाज, शिक्षाविदों एवं गणमान्य लोगों ने मालाराम लिखाला एवं गोपाल राम जाखड़ को शुभकामनाएं दी है।