


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2026। नगरपालिका चुनाव में आपका वार्ड कहां से कहां तक है.? वार्ड में कितने वोट है, कितने पुरूष व कितनी महिला मतदाता है.? आपके भी मन में ये सवाल है तो ये खबर उसका जवाब है। वार्डवासी अपने वार्ड को जाने पहचाने और नए परिसीमन के बाद होने वाले पहले चुनाव में बदले समीकरणों व वोट संख्या से सभी वार्डवासी परिचित हो सकें। आप पढें और 31 से 40 वार्ड तक की पूरी जानकारी सभी वार्डवासियों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे पालिका चुनाव से प्रत्यक्ष जुड़े।
वार्ड 31 छाजेड प्लाजा से राजेन्द्र दर्जी, प्रमोद सेठिया होते हुए रिगतमल बोथरा के मकान तक तथा इससे पूर्व की ओर हरी मोदी, विनोद धाड़ेवा से नेमचन्द जी मालू के नोहरे तक व इससे दक्षिण मोहनलाल गोला से प्रकाश सिंघी होते हुए कोजाराम नाई से पवन बोथरा के खाली नोहरे तक तथा पुनः दक्षिण की ओर शंकर दर्जी, करणी सिंह राजपूत से नेमचंद मालू के नोहरे से गोविन्द राम सिन्धी होते हुए पुगलिया गेस्ट हाउस से मूलाराम नैन के मकान से होते हुए सुमेरमल सिंघी से बृजलाल ओझा के मकान तक व इससे आगे पश्चिम की और भैंरूदान बाहेती, कुन्दनमल झाबक होते हुए छाजेड प्लाजा तक है। इस वार्ड में कुल मतदाता 829 है जिनमें पुरूष मतदाता 411 व महिला मतदाता 418 है।
वार्ड 32 कनक झाबक के पास वाले नोहरे से पूर्व में विजयराज सिंधी, प्रकाश सिन्धी, मांगीलाल सिन्धी, महीराम जाट, मूलाराम नैन का बाड़ा, से उत्तर श्रवण भादू, रामलाल भादू, नानूराम, रामलाल तावनियां, शंकरलाल जोशी, कमल नाई. सीताराम नैन, पूनमचंद नाई ठेकेदार,कोडूराम का बाडा, बिजूनाई, नानू नाई. आसुराम राजपूत, कानाराम नाई, खेताराम नाई, पूनमचंद तावनियां का बाडा, सरकारी भूमि किशन नाई, तोलाराम भार्गव से पीएचडी का मुख्य दरवाजा, सीताराम सुथार के पीछे वाला वाडा, श्रवण नाई, कालूराम नाई के पीछे, हरि धांधल, भैंरू धोरा के सामने से पश्चिम होते हुए दक्षिण होते हुए कैलाश सारस्वत, सीताराम सुथार का बाड़ा, पीएचडी का मुख्य दरवाजा आंगनबाड़ी स्कूल, हनुमान भार्गव, सांवरमल सुथार, विनोद बोथरा, रूपसिंह राजपूत, चम्पालाल नाई, जसवंत कोटडिया, मंगतमल बोथरा, देवचंद झाबक, कनक झाबक के पास वाले नोहरे तक है। इस वार्ड में कुल मतदाता 807 है जिनमें पुरूष मतदाता 413 व महिला मतदाता 394 है।
वार्ड 33 मकान पूनमचन्द डाकलिया से उत्तर की ओर रुपचद मिन्डिया, ओसवाल पंचायत भवन, परमेश्वर नाई, सुगनाराम नाई, भार्गव भवन होते हुए न.पा. सीमा बीड भूमि तक इससे पश्चिम की तरफ लखासर भैंरुजी मन्दिर को शामिल करके बछड़ा गौशाला होते हुए दक्षिण की और बालचन्द सुनार, हनुमानजी मन्दिर, कालू दर्जी, हुलास दर्जी के मकान माणकचन्द सेठिया तक तथा इससे पूर्व की ओर झंवरों के कुए की भूमि, पांचीलालजी डाकलिया होते हुए मकान पूनमचन्द डाकलिया तक है। इस वार्ड में कुल मतदाता 981 है जिनमें पुरूष मतदाता 517 व महिला मतदाता 464 है।
वार्ड 34 मकान पुरखचन्द डागा से उत्तर की और तिलोकचन्द सुनार, कन्हैयालाल दर्जी, जगदीश भार्गव से सुथारों के मकान से आगे बीड़ भूमि न.पा. सीमा से पश्चिम की और बढ़ते हुए दक्षिण की तरफ भेडिया दफ्तर, जी.एस.एस. होते हुए श्रीकिशन पुरोहित के मकान तक तथा इससे पश्चिम रामू सुथार का नोहरा तक तथा इससे दक्षिण रामवतार सुथार, गजानन्द भारती होते हुए पानी वाले झाबक के घर तक व इससे पूर्व सीधे पुरखचन्द डागा के मकान तक है। इस वार्ड में कुल मतदाता 936 है जिनमें पुरूष मतदाता 478 व महिला मतदाता 458 है।
वार्ड 35 एल.सी. बिहानी के नोहरे से उत्तर की ओर मकान महावीर पंवार, तुलसीराम सुथार से हंसराज माली के नोहरे को शामिल करते हुए पूर्व की तरफ मुड़कर मकान सीताराम जाट तथा इससे उत्तर की ओर छगन भारती, हड़मानमल सांसी के मकान से मकान सन्तोष भाट को शामिल करते हुए आगे न.पा.सीमा से टकराकर इससे पश्चिम की ओर मुडकर न.पा. सीमा के सहारे सहारे आगे बढ़ते हुए दक्षिण की ओर नौरंगलाल जाट के मकान को शामिल करते हुए मकान नौरंग प्रजापत, मालाराम प्रजापत, मघराज प्रजापत होते हुए करणीदान जाट तक व इससे पूर्व की ओर मुकनाराम प्रजापत होते हुए मकान पंकज सुनार तक तथा इससे दक्षिण की तरफ मुड़कर मकान रामेश्वरलाल राठी तक तथा इससे पूर्व की तरफ रतनलाल माली होते हुए एल.सी. बिहानी के नोहरे तक है। इस वार्ड में कुल मतदाता 828 है जिनमें पुरूष मतदाता 405 व महिला मतदाता 423 है।
वार्ड 36 हरिकिशन बाहेती से उत्तर शनिश्चरजी मन्दिर, बोथरा गेस्ट हाउस से कुशलचन्द डागा तक तथा इससे पश्चिम की ओर तैरापंथ भवन, राजू सोनी, रामचन्द्र झंवर होते हुए मोहनलाल आसोपा तक व इससे दक्षिण की ओर सोहनलाल बाफना, मोहता भवन को लेते हुए पश्चिम की ओर झंवरो का मन्दिर, शिव संटवाल से नथमल सेवग के मकान तक व इससे पूर्व की ओर गोगामेडी, सोहन कटला, काशीराम सोनी होते हुए हरिकिशन बाहेती के मकान तक है। इस वार्ड में कुल मतदाता 931 है जिनमें पुरूष मतदाता 459 व महिला मतदाता 472 है।
वार्ड 37 शिव मिडिल स्कूल से उत्तर की ओर राजकीय बालिका विद्यालय होते हुए माहेश्वरी भवन तक तथा इससे पश्चिम की तरफ मुड़कर नेहरू पार्क, गणपत बिहाणी का मकान, ओमप्रकाश छंगाणी होते हुए शिवनारायण राठी के नोहरे तक व इससे उत्तर की तरफ मुडकर मकान शिवनारायण राठी, अशोक माली होते हुए बृजाराम शर्मा के मकान तक इसके पश्चात पश्चिम की और मुड़कर सीताराम माली, राधाकिशन सोनी के मकान को शामिल करते हुए नागरमल जाट के मकान तक तथा इससे दक्षिण की ओर गोगामेडी स्कूल, पत्रकार शुभकरण पारिक, बुलाराम प्रजापत, रेवन्त दुसाद के मकान से होते हुए बंशीलाल नाई के नोहरे तक व इससे पूर्व की तरफ मुड़कर बच्छराज बोथरा, राजेन्द्र प्रसाद चाण्डक, चेतन राम माली की बाड़ी व कुआ को शामिल करते हुए शिव मिडिल स्कुल तक। वार्ड में कुल मतदाता 811 है जिनमें पुरूष मतदाता 414 व महिला मतदाता 397 है।
वार्ड 38 शान्ति साड़ी सेन्टर से उत्तर बंसती झंवर, कुन्दनमल बाहेती से प्रहलाद सुनार तक व इससे पश्चिम की और रामेश्वरलाल तोसनीवाल का नोहरा सन्जू पारीक होते हुए सम्पत पुरोहित तक तथा इससे होते हुए हुलास सोनी तक तथा इससे पूर्व की और गोपाल वैद्य, ओम टावर होते हुए शान्ति साडी सेन्टर तक है। इस वार्ड में कुल मतदाता 993 है जिनमें पुरूष मतदाता 495 व महिला मतदाता 498 है।
वार्ड 39 भंवरलाल तिवाड़ी के मकान से उत्तर सोहन मामा का मकान, नरसी महाराज होते हुए खेताराम पाण्डिया के मकान तक तथा इससे पूर्व की और दुकान विनोद बोहरा, दुकान राधेश्याम जोशी से पोकर आसोपा के नोहरे तक व इससे दक्षिण की और गोविन्द सुनार का मकान, वंशी प्रजापत होते हुए लाल प्रजापत के मकान तक व इससे पश्चिम सीताराम पाण्डिया का मकान, त्रिलोक शर्मा, डूंगर नाई की चक्की होते हुए भंवरलाल तिवाडी के मकान तक है। इस वार्ड में कुल मतदाता 616 है जिनमें पुरूष मतदाता 316 व महिला मतदाता 300 है।
वार्ड 40 जगदीश प्रसाद जोशी के मकान से उत्तर सीताराम पारीक, बालाराम प्रजापत, विष्णु प्रजापत के मकान के आगे न.पा. सीमा तक ट्यूबबेल को शामिल करते हुए बीड में न.पा.सीमा से टकराकर पश्चिम की और न.पा. सीमा के सहारे सहारे बढ़कर दक्षिण की ओर स्वामियों का मकान, सेवाराम नाई का घर, हीरदास स्वामी का घर, जयदयाल जोशी होते हुए सोनी कुआ के सामने टाडा तक तथा इससे पूर्व की ओर गिरधारी पुरोहित का घर, श्रीकिशन पारीक, प्रेम तांवणियां के मकान से होते हुए जगदीश प्रसाद जोशी के मकान तक। वार्ड में कुल मतदाता 962 है जिनमें पुरूष मतदाता 500 व महिला मतदाता 462 है।





