Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 17 अगस्त 2026। गांव बाना से ऊपनी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सोमवार को पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस जाने से आवागमन बाधित हो गया। दोपहर से ट्रॉली को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। मार्ग बाधित होने के कारण इस रास्ते से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण युवाओं ने बताया कि यह मार्ग आगे कातर, नोखा एवं जोधपुर की ओर जाने के लिए महत्वपूर्ण है। करीब 30 गांवों के ग्रामीण इस मार्ग का उपयोग करते हैं। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण बसों एवं अन्य वाहनों को वैकल्पिक रास्ते के रूप में पास स्थित जीएसएस परिसर से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि बाना-ऊपनी मार्ग लंबे समय से गड्ढों एवं बदहाल स्थिति से जूझ रहा है। सड़क की खराब हालत के चलते आए दिन वाहन चालकों एवं ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग की स्थिति सुधारने की मांग की है। ग्राम विकास अधिकारी रमेश कुमार मोटसरा ने बताया कि से सड़क पीडब्ल्यूडी की है और हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व विधायक ताराचंद सारस्वत ने गांव के अटल पथ के रूप में इसका शिलान्यास भी किया। विभाग को शीघ्र ही इसका निर्माण शुरू किए जाने के लिए पत्र कल ही लिख दिया जाएगा।