




श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 17 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को विश्वसनीय सोलर समाधान उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ओसवाल पंचायत भवन के पास एनआर सोलर एनर्जी का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन नेमाराम डोडवाडिया, गणपतराम कुल्डिया एवं श्रीराम जादू ने किया। शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्यजन, ग्राहक एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।
एक ही छत के नीचे बड़े ब्रांड और संपूर्ण सोलर समाधान
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनआर सोलर एनर्जी पर अडानी, टाटा, ल्यूमिनियस एवं वॉरी जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के सोलर उत्पाद उपलब्ध होंगे। यहां उपभोक्ताओं को सोलर पैनल की आपूर्ति से लेकर इंस्टॉलेशन तक की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही ऑन-ग्रिड, ऑफ-ग्रिड एवं हाईब्रिड सोलर सिस्टम के विकल्प भी जरूरत के अनुसार उपलब्ध रहेंगे। प्रोपराइटर प्रभुराम डोडवाडिया ने बताया कि प्रतिष्ठान पर घरेलू एवं व्यावसायिक जरूरतों के अनुसार 3 किलोवाट, 5 किलोवाट, 8 किलोवाट एवं 10 किलोवाट सहित विभिन्न क्षमता के सोलर सिस्टम लगाए जा रहे हैं। ग्राहकों को सिस्टम की क्षमता और आवश्यकता के अनुसार उचित समाधान उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर रहेगा।
17 अगस्त से 17 सितंबर तक 5% अतिरिक्त छूट
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनआर सोलर एनर्जी के शुभारंभ अवसर पर उपभोक्ताओं के लिए विशेष ऑफर भी शुरू किया गया है। 17 अगस्त से 17 सितंबर 2026 तक सोलर सिस्टम लगवाने वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। प्रतिष्ठान संचालक के अनुसार ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद के साथ इंस्टॉलेशन एवं आवश्यक तकनीकी सेवा उपलब्ध करवाने का प्रयास रहेगा।
पीएम-कुसुम योजना के तहत भी सोलर की सुविधा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनआर सोलर एनर्जी पर प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम योजना) के तहत लगाए जाने वाले सोलर सिस्टम की सुविधा भी उपलब्ध है। योजना के तहत किसानों के लिए सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई एवं कृषि उपयोग से जुड़े सोलर समाधान उपलब्ध करवाए जाते हैं। किसान अपनी पात्रता एवं लागू नियमों के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रभुराम डोडवाडिया ने बताया कि घरेलू सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार केंद्रीय वित्तीय सहायता (सब्सिडी) का लाभ मिलता है। पात्र ग्राहकों को उपलब्ध सब्सिडी का पूरा लाभ दिलाने तथा योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रिया में सहयोग किया जाएगा।
घर से खेत-ढाणी तक सोलर का समाधान
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनआर सोलर एनर्जी के माध्यम से घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, खेतों एवं ढाणियों में आवश्यकता के अनुसार सोलर सिस्टम लगाए जा रहे हैं। सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली की खपत और बिजली बिल में कमी लाने में मदद मिल सकती है। प्रतिष्ठान संचालक ने उपभोक्ताओं से सोलर लगाने से पहले अपनी बिजली खपत, उपलब्ध स्थान, सिस्टम क्षमता और लागू सरकारी योजना/सब्सिडी की पात्रता की जानकारी लेने की अपील की है। प्रतिष्ठान के मनोज गौरीशंकर सोमाणी ने प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर पहुंचे सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों का आभार जताते हुए अधिक जानकारी के लिए एनआर सोलर एनर्जी, धोलिया रोड, ओसवाल पंचायत भवन के पास पहुंचने का आग्रह किया। उपभोक्ता अधिक जानकारी के लिए प्रभुराम डोडवाडिया: 9571362903 या मनोज गौरीशंकर सोमानी: 8690346405 से संपर्क कर सकते है।






