June 15, 2026
WhatsApp Image 2026-06-15 at 11.58.47
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2026। राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आगमन पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं ग्रामीणों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। लखासर टोल प्लाजा से लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों तक मंत्री गोदारा का स्वागत समारोहों का सिलसिला जारी रहा। लखासर टोल पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यहां समर्थकों ने बुलडोजर पर चढ़कर मंत्री गोदारा पर पुष्पवर्षा की और जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान पूरा माहौल उत्साह और जोश से भरा रहा। वहीं शेरुणा, झंझेऊ, जोधासर और बेनीसर गांवो में भी मंत्री गोदारा का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया व पार्टी के नारे लगाए। इन स्वागत कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें। गोदारा ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर टोल पर उत्साही कार्यकर्ताओं ने किया बुलडोजर पर चढ़कर की पुष्पवर्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा में किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव झंझेऊ में किया ग्रामीणों ने गोदारा का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बेनीसर में बड़ी फुलमाला से किया गोदारा का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जोधासर में किया गोदारा का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनीसर में हुआ स्वगत, गोदारा ने जताया सभी ग्रामीणों का आभार।