







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2026। नेशनल हाइवे पर सीजराल होटल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। एक कार और एक ट्रक की आमने सामने टक्कर हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी की कार सवार छह जनो की मौत हो गई है, वहीं एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। एकसाथ छह मौतो से हड़कंप सा मच गया है। मृतकों में तीन पुरूष, एक महिला व एक बालिका शामिल है। आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस व टोल एंबुलेंस लेकर सेवादार मौके पर पहुंचे और सभी शवों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स…



