June 4, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2024। क्षेत्र में सांप काटने से एक किसान पुत्र की मौत हो गई है। उदरासर निवासी सहीराम पुत्र पोकरराम जाट ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई रामचंद्र को 22 जून की शाम सांप ने काट लिया। पीड़ित को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। भाई की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। हेड कांस्टेबल भगवानाराम को मर्ग की जांच दी गयी है।