September 24, 2026
00001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2026। फुटबॉल में पहली बार श्रीडूंगरगढ़ को जिलास्तरीय गोल्ड हासिल हुआ है। ये गौरव जेपीएस के नन्हें मुन्नों ने जिलाजीत बनकर हासिल किया है। गजनेर के बाल विकास राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित 14 वर्षीय छात्र वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में जयपुर पब्लिक स्कूल (जेपीएस) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में जेपीएस ने आरएसवी बीकानेर स्कूल की टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पूरी प्रतियोगिता में जेपीएस के खिलाड़ियों का दबदबा रहा और टीम ने किसी भी विपक्षी टीम को गोल करने का मौका ही नहीं दिया। फाइनल तक के सफर में जेपीएस ने गजनेर की दो टीमों, गाढ़वाला तथा बीकानेर पब्लिक स्कूल सहित कुल पांच टीमों को शिकस्त दी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जेपीएस के खिलाड़ी के चक्रम को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। टीम की इस उपलब्धि पर निदेशक कुंभाराम घिंटाला, एमडी चंद्रमुखी घिंटाला सहित विद्यालय स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।