June 4, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2023। महंगाई राहत शिविर में तेज आंधी का झोंका आने से टेंट उखड़ गया और एक पटवारी घायल हो गया। ग्राम पंचायत सोनियासर मिठिया के राजकीय स्कूल में दो दिवसीय शिविर लगा है और आज दोपहर अचानक तेज हवा ने टेंट को उखाड़ दिया। एक पोल वहीं बैठकर काम कर रहें पटवारी कृष्ण कुमार के सिर पर गिरा जिससे वे चोटिल हो गए। तहसीलदार राजवीर कड़वासरा ने तुंरत एक्शन लेते हुए घायल पटवारी को अपनी गाड़ी में सांडवा सीएचसी लेकर पहुंचे। सांडवा से चोटिल पटवारी को बीकानेर रेफर कर दियाा गया है। इस दौरान गांव के सक्रिय युवा भंवरलाल जोशी, नर्सिंग ऑफिसर बनेश कुमार मीणा साथ में रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया से तहसीलदार राजवीर कड़वासरा की गाड़ी में कृष्ण कुमार को सांडवा सीएचसी पहुंचाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पटवारी को सिर की चोट की पूरी जांच के लिए सांडवा से बीकानेर रेफर कर दिया गया है।