August 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-02 at 13.57.15

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2026। शाम सवा पांच बजे बेनीसर से दुलचासर तक 105 लाख की लागत से बनाया गया 3 किमी सड़क का लोकार्पण किया जाना है। यहां लगाया गया शिलालेख व शिलालेख के लिए बनाया गया स्टैंड बीती रात अज्ञात द्वारा तोड़ दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये शिलालेख व स्टैंड कल ही बनाया गया था और गिला था। इसे रात गिले को किसी ने गिरा कर शिलालेख तोड़ डाला है। आज सुबह जब पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो यहां ये तोड़ा हुआ शिलालेख मिला। इस पर विभागीय अधिकारी राजूराम ने पुलिस को सूचना दी। एएसआई गजेंद्र सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए है। गजेंद्रसिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बता देवें बेनीसर गांव के निकट स्थित हेमासर फांटे पर 210 लाख की लागत से बनाया गया नया जीएसएस तथा बेनीसर से दुलचासर तक 105 लाख की लागत से बनाया गया 3 किमी सड़क का लोकार्पण किया जाना है। ये लोकार्पण शनिवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व विधायक ताराचंद सारस्तव द्वारा किया जाना था। परंतु शनिवार देर रात तक कार्यक्रम होने के कारण यहां का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया और उसे आज रविवार शाम सवा पांच बजे रखा गया है।