August 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-02 at 14.49.19

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2026। शनिवार को बेनीसर में निर्धारित शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम देर रात होने के कारण नहीं हो पाया था एवं रविवार को करना तय किया गया था। लेकिन रविबार सुबह अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा लोकार्पण पट्टिका को तोड़ दिया गया था। इसके बाद आयोजनों पर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन विधायक सेवा केंद्र से जारी प्रेस नोट के अनुसार आज क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा गांव बेनीसर एवं दुसारणा में शिलान्यास व लोकार्पण समारोह आयोजित किए जाएगें। विधायक के निजी सचिव भवानी प्रकाश तावणियां ने बताया कि शाम 5 बजे बेनीसर में हेमासर फांटा पहुंच कर 210 लाख रुपए से निर्मित जीएसएस एवं 105 लाख से निर्मित बेनीसर दुलचासर के बीच अधूरी रही 3 किमी सड़क को पूर्ण करने के कार्य का लोकार्पण करेगें। इसके बाद गांव दुसारणा में शाम 6 बजे श्रीकृष्णा गौशाला के पास 26.26 लाख रुपए की लागत से नवीन टयूबवैल का शिलान्यास किया जाएगा। दोनो गांवों में भाजपा समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में आयोजनों को लेकर उत्साह का माहौल है।