June 4, 2026
IMG-20230627-WA0042

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2023। दो महीने से पीहर आई एक विवाहिता ने भूलवश कीटनाशक पी लिया व तीन दिन अस्पताल में मौत से संघर्ष के बाद गुरूवार को दम तोड़ दिया। मृतका के भाई बीरबल पुत्र हुकमाराम मेघवाल निवासी मोमासर ने थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन राधा का विवाह 2021 में श्यामलाल पुत्र शंकरलाल निवासी राजासर, सरदारशहर के साथ हुआ। वह दो माह से पीहर में थी जहां उसने 3 जुलाई को भूलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया जहां ईलाज के दौरान गुरूवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मर्ग दर्ज कर ली।