September 26, 2026
WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.12.07

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2026। श्री पालोजी महाराज के मुख्य धाम पूनरासर में धार्मिक एवं सामाजिक सेवा गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से ज्याणी परिवार की ओर से महिंद्रा कैंपर वाहन भेंट किया गया। दानदाता परिवार ने सेवा, सहयोग और धार्मिक आस्था के भाव से वाहन धाम की व्यवस्थाओं के लिए समर्पित किया। इस अवसर पर धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर वाहन को सेवा कार्यों में लगाया गया तथा श्रद्धालुओं ने पालोजी महाराज के जयकारे लगाए।
महंत प्रेमनाथजी महाराज ने दानदाता ज्याणियों की ढाणी बागोड़ा, जालोर निवासी गंगाराम ज्याणी (ताजाणी) के पुत्र दुर्गाराम ज्याणी एवं हरकाराम ज्याणी के परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में दानदाता परिवार के प्रतिनिधि दुर्गाराम ज्याणी सहित धाम से जुड़े श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि धार्मिक स्थल की व्यवस्थाओं के लिए किया गया यह सेवा सहयोग समाजहित में भी उपयोगी साबित होगा। इस दौरान सभी ने सामूहिक प्रार्थना कर दानदाता परिवार के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।