









पार्षदों ने विधायक के साथ बैठक में जनसमस्याओं पर चर्चा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका के नवनिर्वाचित पार्षद शनिवार को विधायक सेवा केन्द्र पहुंचें एवं विधायक तारांचद सारस्वत से शहर की जनसमस्याओं पर चर्चा की समाधान की मांग की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष नारायण कलानी, उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, पार्षद आईदान पारीक, पवन उपाध्याय आदि मौजूद रहे। इस मौके पर पार्षदों ने शहर में पेयजल सकंट के जल्द समाधान की मांग की।

वार्ड 10 की समस्या समाधान के लिए सक्रियता दिखाई नानूराम कुचैरिया ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में वार्ड 10 के निर्दलीय पार्षद झिणकार देवी प्रजापत के प्रतिनिधि नानूराम कुचैरिया ने शनिवार को विधायक से मुलाकात कर वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता दिखाई। कुचैरिया ने विधायक से मुलाकात में अपने वार्ड में पानी निकासी के लिए प्रजापति भवन से मदर इंडिया स्कूल, आनंद जोशी के घर होते हुए भीखाराम रामेश्वरलाल प्रजापत के घर तक चार फुट का नाला लगवाने, गंगाराम सुथार के घर से भीखाराम रामेश्वरलाल प्रजापत के घर तक नाला लगवाने और पेयजल किल्लत दुर करवाने के लिए भंवरलाल कुचैरिया के घर से केके जांगीड़ के घर होते हुए रामलाल स्वामी के घर तक नई पाईप लाईन बिछवाने की मांग की। कुचैरिया की मांग पर विधायक ने जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

लखासर में पॉवर ट्रांसफारमर लगने पर ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव लखासर के 33केवी जीएसएस में शनिवार को 3.15 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित हुआ है। इस मौके पर भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, लखासर उपसरपंच सज्जनसिंह तंवर, भंवरलाल शर्मा, रामचन्द्र गेट, पूनम सिंह, मुखराम खिलेरी, लक्ष्मण सिंह, छैलू सिंह जोधा, मांगीलाल, कोजूराम खिलेरी, भवानी सिंह, रामनिवास खिलेरी आदि ग्रामीणों ने नया ट्रांसफारमर लगने से कृषि सहित घरेलू विद्युत समस्याओं में कमी आने की बात कही एवं इस हेतू विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया।








